डिप्रेशन से छुटकारा पाने का बेहतरीन उपाय –

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे  ब्लॉग में हार्दिक स्वागत है, आज मैं आप सभी को डिप्रेशन जैसी खतनाक बीमारी से छुटकारा पाने के लिए कुछ नुक्से फॉलो करने के लिए बोलूंगा जिसको फॉलो करने के बाद आप काफी हद तक डिप्रेशन से छुटकारा पा सकते हैं चलिए मैं आपको बताता हूं।
डिप्रेशन (stress) एक बहुत ही आम समस्या है। आज के युग ने हमें ऐसी कई सारी चीजें दी हैं जिससे हमारी life काफी easy हो गई है लेकिन हमें कई सारी बीमारियाँ भी दी हैं, उन्ही दिमागी बिमारियों में से एक है डिप्रेशन।

https://myonlineshopp.wooplr.com/
जब आप अपने आप को दूसरों से अलग कर देते हो तो इसका कारण है कि आप डिप्रेशन में हो। यह ऐसी बीमारी है जो किसी को भी अपने घेरे में ले सकती है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो डिप्रेशन नामक बीमारी का सामना नहीं कर पाते और वह आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं। भारत में कुल मौतों में से 3.0 प्रतिशत लोगों की मौत का कारण डिप्रेशन ही है। डिप्रेशन को
शराब की लत, मादक दवाईयों आदि को जिम्मेदार ठहराया जाता है। इसकी रोकथाम में तनाव राहत उपचार, पुनर्वास और परामर्श शामिल है।
डिप्रेशन का level हर व्यक्ति में अलग-अलग होता है। काम में रूचि रखने रखने के लिए थोडा सा stress होना तो जरुरी होता है लेकिन जब यह हमारे ऊपर हावी होने लगता है तब यह हमारी physical और mental health पर बुरा असर करने लगता है। इसलिए अत्यधिक stress से दूर रहना जरुरी होता है, मानसिक तनाव और डिप्रेशन, स्वस्थ और सेहतमंद जीवनशैली को बेहद प्रभावित करता है। इसका प्रभाव न केवल आपके मन व मस्तिष्क पर नकारात्मक रूप से पड़ता है, अल्कि यह आपको शारीरिक रूप से भी कमजोर कर देता है। डिप्रेशन से बचने के लिए उसे जानना और दूर करने का प्रयास करना बहुत जरूरी है। जानिए डिप्रेशन से बचने में कौन से उपाय हैं बेहद कारगर आइये जानते हैं इसे दूर करने के प्राकृतिक उपाय –
1 – परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताएं –अत्यधि‍क तनाव के समय किसी से मिलने जुलने या बातें करने का बिल्कुल मन नहीं करता। लेकिन यकीन मानिए यह तरीका आपको डिप्रेशन में जाने से बचा सकता है। जब भी आपको लगे कि‍ आप मानसिक तनाव या डिप्रेशन के शि‍कार हैं, अपने परिवार के लोगों या खास दोस्तों के साथ समय बिताएं और बातें करें।
२-आपको जिस काम में रूचि हो उसी काम को करें।
3- डिप्रेशन दूर करने का सबसे कारगर तरीका होता है नियमित ध्यान (मैडिटेशन) और योग करना। रोज सुबह जल्दी उठकर fresh air में टहलें और फिर योग और व्यायाम करें।
 4- सामाजिक सक्रियता – सामाजिक रूप से सक्रिय रहना आपको व्यस्त भी बनाए रखेगा और तनाव के कारण की ओर से आपका ध्यान भी बंटेगा। इससे आप नकारात्मकता के शि‍कार न होकर अपनी ऊर्जा का सही उपयोग कर पाएंगे। कुछ समय में आप सकारात्मकता का अनुभव करेंगें।
5- Practical Attitude – जब कोई बात या काम हमारी पहुँच से दूर हो जाता है तब हमें डिप्रेशन होने लगता है। इसलिए यदि आप किसी काम को नहीं कर पा रहें हैं तो stress न लें और सकारात्मक रहें। इसका सबसे आसान तरीका होता है अपनाप को व्यस्त रखना और उन बातों को न सोचना जिनसे आपको डिप्रेशन हो रहा हो।
6- नकारात्मकता से दूर रहें – खुद को सकारात्मक बनाएं और प्रोत्साहित करें। अपनी खूबियों और अब तक की उपलब्धि‍यों की लिस्ट बनाएं या फिर कुछ अच्छा और उपयोग कार्य करने के लिए योजना बनाएं। खुद से प्रेम करें और हर चीज को सकारात्मक नजरिए से देखें।
7-शराब और धूम्रपान से दूर रहें – नशीले पदार्थों के सेवन से हमारे शरीर में happy hormone निकलता है जो कुछ समय के लिए हमारे डिप्रेशन को दूर कर सकता है। लेकिन इसके कारण हमारे शरीर में natural रूप से happy hormone निकलना कम हो जाता है और हमें नशे की लत लग जाती है। यदि नशे की लत हावी हो जाये तो इससे हमारे स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर होता है। इसके आलावा शराब और धूम्रपान से cancer जैसे गंभीर रोग होने की सम्भावना भी काफी ज्यादा होती है।
8-  भरपूर नींद लें – तनावग्रस्त होने पर अपनी नींद का पूरा ध्यान रखें। कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लें। नींद पूरी होगी तो दिमाग को आराम मिलेगा और वह बगैर तनाव के बेहतर तरीके से कार्य करेगा। छोटे-मोटे तनाव के लिए नींद एक बेहतरीन इलाज है।
डिप्रेशन खत्म करने के 10 कारगर घरेलू उपाय
1. धीमी और गहरी सांस लें
एक आरामदायक जगह पर बैठकर धीमी और गहरी सांस लेना हमारे डिप्रेशन को बहुत हद तक कम कर सकता है। Deep breathing से हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में oxygen मिलती है जो हमारे दिमाग और body को calm down करने में help करती है। यदि आप रोज 20 से 30 तक रोज deep breathing करें तो आपको कभी stress नहीं होगा। यह हमारे सोचने की शक्ति को भी बढ़ाती है जिससे हमें डिप्रेशन से लड़ने में और ज्यादा मदद मिलती है।
जब भी आप डिप्रेशन में हों तो किसी comfortable जगह पर बैठ जाएं या लेट जाएं।
अपनी आंखें बंद कर लें और अपनी नाक से 5 लम्बी-लम्बी सांसे लें।
हर एक सांस को कुछ देर के लिए अन्दर ही hold करें और फिर पूरी सांस बाहर निकालें।
2. सेंधा नमक
सेंधा नमक stress की एक बहुत ही कारगर remedy है। डिप्रेशन के कारन हमारे शरीर में magnesium level काफी कम हो जाता है और adrenaline बढ़ जाता है। सेंधा नमक में भरपूर मात्रा में magnesium होता है जो mood elevating serotonin chemical को दिमाग में बढ़ाता है। इससे डिप्रेशन कम होता है और शरीर relax होता है। साथ ही इससे चिंता (anxiety), चिडचिडापन, नींद न आना और abnormal heart rate जैसी समस्याएं भी खत्म होती हैं।
गर्म पानी के एक टब में 1 cup सेंधा नमक डाल लें।
अब इसे पानी में अच्छी तरह से घोल लें।
अब इस पानी में 20 मिनट के लिए बैठ जाएं।
तनाव मुक्त रहने के लिए इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 बार करें।
3. Chamomile Tea
Chamomile तनाव दूर करने वाला काफी effective herb है। इसका शांति और सुख देने वाला गुण हमारे central nervous system पर काफी अच्छा प्रभाव डालता है। यह हमारी मांसपेशियों को आराम देती है, चिंता कम करती है और नींद को बढ़ाती है।
तनाव से लड़ने के लिए आप दिन में 3 से 4 cup chamomile tea ले सकते हैं। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच chamomile के पाउडर को 1 cup गर्म पानी में डालें। इसे अच्छी तरह से घोलने के बाद स्वादानुसार शहद मिलाएं।
आप chamomile oil की bath भी ले सकते हैं।
आप chamomile herb को सीधे खा भी सकते हैं। इसके उचित dosage के लिए अपने doctor से consult करें।
4. मसाज
Body massage भी डिप्रेशन कम करने में काफी मदद करती है। हाथ, पैर, पीठ और सिर की warm massage मांसपेशियों को relax करती है और blood circulation को improve करती है।
Massage के लिए आप तिल या नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सबसे पहले तिल या नारियल के तेल को हल्का गर्म कर लें।
अब इस तेल से अपने सिर, पैरो के तलवे, हाथ या पीठ की massage करवाएं।
Massage के बाद गर्म पानी से नहायें।
ऐसा नियमित करने से आपको कभी stress नहीं होगा।
5. अस्वगंधा
अस्वगंधा भी तनाव से लड़ने के लिए काफी कारगर herb है। 2012 में भारत में हुए एक शोध के अनुसार अस्वगंधा की जड़ cortisol stress hormone को कम करने में काफी मदद करती है। इससे हमारे शरीर की डिप्रेशन से लड़ने की शक्ति भी बढ़ती है।
इसके साथ ही अस्वगंधा nervous system को मजबूत करता है, उर्जा बढ़ाता है, थकान दूर करता है और नींद की quality को बढ़ाता है।
अस्वगंधा की सूखी जड़ें बाजार में काफी आसानी से मिल जाता है। इन जड़ों की 1 से 2 gm मात्रा को 1 cup दूध में गर्म करके दिन में 3 बार सेवन करें।
Note – गर्भवती औरतें और छोटे बच्चे अस्वगंधा का सेवन न करें।
6. तुलसी
तुलसी भी तनाव दूर करने वाली एक कारगर औषधि है। तुलसी एक adaptogenic herb है जो physical और emotional stress से लड़ने में शरीर की काफी मदद करती है।
2006 में पब्लिश हुई एक research के अनुसार तुलसी स्थाई रूप से रहने वाले डिप्रेशन से शरीर को protect करती है।
तुलसी की पत्तियों के रस को चाय में डालकर नियमित सेवन किया जा सकता है।
दिन में 2 बार तुलसी की 10-12 पत्तियों को चबाकर खाएं।
7. Green Tea
आप एक कप green tea का सेवन करके भी तनाव से मुक्त हो सकते हैं। Green tea में L-Theanine नामक amino acid होता है जो alpha brain waves के production को बढ़ाता है। इसके फलस्वरूप stress कम होता है, शरीर relax होता है और mental alertness बढ़ती है।
इसके आलावा यह amino acid शरीर में gamma-aminobutyric acid (GABA) के production को बढ़ाता है जो कि एक neurotransmitter होता है और relaxation को promote करता है।
Green tea की पत्तियों की 2 चम्मच को 1 कप गर्म पानी में डालें।
अब इसे ठक कर 5 मिनट के लिए रख दें।
अब इसमें स्वादानुसार निम्बू का रस और शहद डाल दें। आपकी green tea तैयार है।
आप इस tea को दिन में 2 से 3 cup लेकर आपका stress कम कर सकते हैं।
8. Passionflower
Passionflower भी तनाव दूर करने का एक effective herb है। यह भी brain में GABA level को बढ़ाता है जिससे शरीर relax होता है।
Passionflower पाउडर को चाय के रूप में सेवन कर सकते हैं।
Passionflower liquid और tablet के रूप में भी बाजार में मिलता है। लेकिन इसके सेवन से पहले हमेशा अपने doctor की सलाह लें क्योंकि इसके other medical effects भी होते हैं।
Note – गर्भवती औरतें और बच्चे इस herb का बिलकुल भी सेवन न करें।
9. व्यायाम
व्यायाम करने से शरीर में stress hormone level कम होता है और feel good बढ़ता है। इसलिए आप जब भी stress में हों तो कोई न कोई व्यायाम जरुर करें जैसे टहलना, डांस, तैराकी या फिर कोई outdoor game खेलना।
डिप्रेशन से लड़ने के लिए आप योग का भी सहारा ले सकते हैं। Meditation करने से दिमाग शांत होता है और तनाव दूर होता है। यह हमारे focus level को भी बढ़ाता है और कोई भी काम करते समय हमें calm रखता है।
10. विटामिन B supplements लें
तनाव को रोकने के लिए और अपने mood को improve करने के लिए B vitamins – B1, B2, B3, B5, B6, B7, B9 और B12 युक्त पदार्थों का खूब सेवन करें। यह vitamins brain और nervous system के कार्य करने की क्षमता को बढ़ाते है और साथ ही थकान को भी दूर करते हैं।
Vitamin B की कमी के कारण ही शरीर में depression और उदासीनता होती है। इसलिए जब भी आप डिप्रेशन में हों तो vitamin B पदार्थों का सेवन करें।
Vitamin B युक्त पदार्थ – अनाज, मटर, मूंगफली, पालक, गोभी, शीरा, आलू, केला, फलियां, अंडा और दूध से बने पदार्थ।
आप vitamin B के supplements भी ले सकते हैं। आपके शरीर को कौनसे B vitamin की जरुरत है इसके लिए doctor से सलाह लें और उसके अनुसार supplements लें।
अब आप इन नुस्खों को अपनाकर डिप्रेशन जैसे खतरनाक बीमारी से छुटकारा पा सकते है अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करे और सभी को यह उपाय बताये और हमारे पोस्ट पर कमेंट जरूर करे ।
आर्टिकल – हर्षित गुप्ता | 

https://myonlineshopp.wooplr.com/

Comments